फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: हटने लगा पानीपत-खटीमा हाईवे की जद में आया अतिक्रमण

Mon, 16 Jan 2023 12:25 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
पानीपत-खटीमा नेशनल हाइवे की जद में गांव महेश्वरी जट में तोड़ी गई दुकान व मकान।
विज्ञापन
- महेश्वरी जट में अब अंडरपास का बन सकेगा अंडर पास का पहुंच मार्ग
विज्ञापन

- सर्विस रोड बनाने के लिए भी आ रही दिक्कतें
फोटो...
संवाद न्यूज एजेंसी
कोतवाली देहात/बिजनौर। पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे के निर्माण को तेज करने के लिए हाईवे की जद में आ रहे अतिक्रमण को तेजी से साफ किया जा रहा है। महेश्वरी जट, कोतवाली देहात तथा बरूकी में अतिक्रमण को हटाया गया है। जिसमें दो दर्जन से अधिक दुकानों को तोड़ दिया गया है। अतिक्रमण हटने से कोतवाली में ओवरब्रिज निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। वहीं महेश्वरी में भी अंडरपास का पहुंच मार्ग बन सकेगा।
पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे में बिजनौर से कोतवाली देहात तक चल रहे हाईवे निर्माण कार्य में तेजी आई है। पीली चौकी तथा बरुकी में अंडर पास का काम काफी हद तक पूरा हो चुका है। कोतवाली देहात में भी ओवर ब्रिज निर्माण का काम शुरू कर दिया गया है। नेशनल हाईवे की जद में आए अतिक्रमण को हटा दिया गया है। महेश्वरी जट में 2 दर्जन से अधिक दुकानों को तोड़ दिया गया है। नेशनल हाईवे की जद में महेश्वरी जट का एक ओर का पूरा मार्केट आ गया है। जहां सड़क किनारे की ज्यादातर दुकान टूट गई है। इसके बाद काफी व्यापारियों द्वारा सड़क के दूसरी ओर दुकानें खोली गई हैं।
विज्ञापन

निशान लगते ही खुद तोड़ी दुकान
कोतवाली देहात में एनएचएआई की ओर से निशान लगाने के बाद काफी लोगों ने खुद ही अपने प्रतिष्ठानों को तोड़ दिया है। हाईवे निर्माण का कार्य दिन और रात दोनों शिफ्टों में कराया जा रहा है। कोतवाली देहात मे भी ओवरब्रिज का काम शुरू हो चुका है। नजीबाबाद तिराहा और बिजनौर रोड पर पेट्रोल पंप के निकट ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है।

बरूकी में चल रहा है धरना
नहर पर पुल बनाने के लिए धरना ग्राम बरुकी में पिछले 6 दिनों से सर्विस रोड पर नहर पर पुल बनाने के लिए धरना चल रहा है। भारतीय किसान यूनियन यर व्यापार मंडल द्वारा किए जा रहे धरने को कई संगठनों ने समर्थन दिया है। भाकियू नेता बृजेश चौधरी ने बताया कि जब तक नहर पर पुल का ठोस आश्वासन नहीं मिलता तब तक धरना जारी रहेगा।
विज्ञापन

12 किलोमीटर तक बन चुकी है सड़क एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर सत्येंद्र पांडे ने बताया कि कुल साढ़े इक्कीस किलोमीटर सड़क का निर्माण होना है। जिसमें से लगभग 12 किलोमीटर का निर्माण कार्य हो चुका है। निर्माण कार्य तेज गति से चल रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें