फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: धमपुर - पलेजियों में गुलदार की दहशत, रात में खेतों पर जाना छोड़ा

Fri, 19 May 2023 12:15 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
शेरकोट। क्षेत्र में गुलदार के आतंक से लोगाें का जीना मुश्किल हो गया है। गुलदार की दहशत से पलेजियों ने रात में जंगल में जाकर पलेज की रखवाली करना बंद कर दिया है। अब वे दिन में एकत्र होकर खेतों पर जा रहे हैं। बताया गया कि पिछले कई दिन से गुलदार शाम होते ही दिखाई देने लगता है। गांव गांव उमरपुर, पालकी, तीपरजोत, हादकपुर के नरपाल सिंह, कन्हैया सिंह, शौकत, अबरार, बंटी और हुकुम सिंह आदि का कहना है कि गुलदार के आतंक के कारण उनका खेती करना मुश्किल हो गया है। उन्होंने अपने खेतों में पलेज लगा रखी है, जिसकी रात में रखवाली करते थे। तीन दिन पहले जब गुलदार ने पलेज में आकर दहाड़ लगाई तो उनके होश उड़ गए। पटाखे छोड़कर गुलदार को भगाया गया। उधर, वन क्षेत्राधिकारी गोविंद सिंह गंगवार का कहना है कि विभाग की ओर से गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें