फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रेहड़ - घनी आबादी में गुलदार ने हिरण को बनाया निवाला

Fri, 19 May 2023 12:02 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेहड़। रेहड़ में गुलदार के हिरण को निवाला बनाया। जिससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। मोहल्ला कुरैशियान कस्बा रेहड़ निवासी तस्लीम अहमद ने बताया कि उनका घर इंटर काॅलेज के नजदीक है। बृहस्पतिवार सुबह घर के चबूतरे पर एक हिरण का क्षतविक्षत शव मिला। माना जा रहा है वन्य क्षेत्र नजदीक होने के कारण हिरण पानी की तलाश में आबादी की ओर आया होगा, जहां गुलदार ने उसे अपना शिकार बना डाला। मौके से मिले पंजों के निशान भी गुलदार के बताए जा रहे हैं। सूचना पर पहुंचे वनकर्मियों ने हिरण के शव को पोस्टमार्टम के लिए पशु चिकित्सालय कासमपुरगढ़ी भिजवाया। आबादी में गुलदार के हमले से ग्रामीणों के दहशत है। उन्होंने वन विभाग से गुलदार के पकड़कर वन क्षेत्र में छोड़े जाने की मांग की है। इस मौके पर मजरूल हसन, कुलदीप सिंह, विपिन कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें