फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कालागढ़ में बाघ, लेपर्ड कैट और हाथी के विचरण से दहशत

विज्ञापन
कालागढ़ की नई कॉलोनी में विचरण करता हाथी। स्रोत-विडियोग्रोव।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कालागढ़ (बिजनौर)। कालागढ़ के लकड़घाट में बाघ, नई काॅलोनी में हाथी और केन्द्रीय काॅलोनी के सूखासोत में लेपर्ड कैट नजर आ रही है। वन्य जीवों के आबादी में विचरण से लोगों में दहशत बढ़ रही है।
कालागढ़ में लगातार वन्य जीवों का आवागमन आबादी क्षेत्र में बना हुआ। नई कॉलोनी के बी आवासीय क्षेत्र में सुबह शाम एक हाथी मनोरंजन क्लब के सामने से होकर गुजरता है। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग शोरगुल कर हाथी को भगाते हैं। उसके फोटो खींचकर और वीडियो बनाकर वायरल कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा लकड़घाट में बाघ विचरण कर रहा है। केंद्रीय कॉलोनी के सूखासोत में जंगली बिल्ली व लैपर्ड कैट दिखाई दे रही है। वन विभाग के गश्ती दल वन्य जीवों को वनों में रोकने में नाकाम हो रहे हैं। इसके चलते नागरिकों की सुरक्षा को खतरा बढ़ रहा। वन क्षेत्राधिकारी नंदकिशोर रूवाली क्या कहना है कि गश्ती दलों को सतर्क किया गया है। नागरिकों को वन्यजीवों से दूरी बनाकर रखना चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें