फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: भारी वाहनों के नगर में प्रवेश पर प्रतिबंध, बाईपास से गुजरेंगे

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नगर में बढ़ती जाम की समस्या पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस प्रशासन ने प्रात: आठ बजे से रात आठ बजे तक भारी वाहनों का नगर सीमा में आवागमन रोक दिया है। पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों का आवागमन के लिए बाईपास मार्ग को चिह्नित किया है।
विज्ञापन

एसपी नीरज कुमार जादौन, एसपी ट्रैफिक एवं एएसपी सिटी संजीव बाजपेई ने सीओ नजीबाबाद अनिल कुमार सिंह के साथ जाम से निपटने के लिए चर्चा की। निर्णय हुआ कि नगर सीमा में भारी वाहनों का आवागमन तत्काल प्रभाव से रोका जाएं। यातायात पुलिस के एसआई रवि नैन ने बताया कि एसपी के निर्देश पर प्रात: आठ बजे से रात्रि आठ बजे तक नजीबाबाद नगर सीमा में भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।
मुरादाबाद, नगीना व कोतवाली दिशा से जाने वाले वाहन जलालाबाद बाईपास से होकर जाएंगे। कोटद्वार जाने वाले वाहन नहर बाईपास मार्ग से गुजरेंगे। कोटद्वार से आने वाले सभी वाहन प्रतिबंधित समय में डबल फाटक से होते हुए बाईपास मार्ग से गुजरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें