फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘पंचायतों के विकास में सहभागिता जरूरी’

विज्ञापन
विज्ञापन
‘पंचायतों के विकास में सहभागिता जरूरी’
विज्ञापन

हल्दौर। तीसरी सरकार अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय पंचायत पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। इसमें पंचायत के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। शनिवार को जिला ग्राम्य विकास संस्थान के प्रशिक्षण हाल में आयोजित कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष साकेंद्र चौधरी ने कहा कि पंचायतों के विकास हेतु आम नागरिकों की सहभागिता जरूरी है।
विज्ञापन

परिक्षेत्र मेरठ के क्षेत्रीय समन्वयक प्रमोद चौधरी ने कहा कि पंचायत पार्लियामेंट का मुख्य उद्देश्य पंचायती राज संस्थाओं को भारतीय संविधान के अनुसार अपनी सरकार के रूप में विकसित करने की आवश्यकता। जिला प्रशिक्षण अधिकारी नरेंद्र पाल ने कहा कि अभियान का उद्देश्य अपनी स्वयं की सरकार के लिए पंचायत पार्लियामेंट को संगठित करके तीन स्तरों पर अभियान के लिए नियोजित गतिविधियों के माध्यम से प्रेरित किया जा रहा है। डॉ. मुकेश गुप्ता ने बताया कि 20 से अब तक उत्तर प्रदेश के चयनित 50 जिलों में करीब 400 ग्राम संसदों का आयोजन किया जा चुका है। राज्य स्तरीय प्रशिक्षक हितेंद्र सिंह, आशुतोष शर्मा ने भी विचार रखे। संचालन जिला आयोजन समिति के संयोजक राजीव चौधरी एवं कीर्ति वर्मा ने किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रशिक्षक अनूप सिंह, धर्मेंद्र सिंह, अमित नारंग, शीतल राज सिंह, अभीत कुमार, दीपा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें