फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखरेख के अभाव में खंडहर बने पंचायतघर

विज्ञापन
विज्ञापन
देखरेख के अभाव में खंडहर बने पंचायतघर
विज्ञापन

नांगलसोती/मंडावली। गांव चमरौला और कल्लरवाली में दशकों पूर्व बनाए गए पंचायतघर खंडहर में तब्दील हो गए हैं। ग्रामीणों को इन पंचायत घरों का कोई लाभ नहीं मिल रहा है। ग्रामीणों ने नए पंचायत घर बनाने की मांग की है।
नांगलसोती की गांव चमरौला में दो दशक पूर्व तालाब के निकट पंचायत घर का निर्माण कराया गया था। देखरेख के अभाव में क्षतिग्रस्त हो गया और झाड़ियां उग र्गइं। लोगों ने कूड़ा भी डालना शुरू कर दिया है। ग्रामीण दिनेश कुमार, नीरज सहरावत, विकास कुमार, सुनील का कहना है कि गांव में पंचायत घर के खंडहर में तब्दील होने से परेशानी झेलनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने प्रशासन से गांव में नए पंचायत भवन का निर्माण कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, मंडावली की ग्राम पंचायत सिकरौडा के मौजा कल्लरवाली में 12 वर्ष पूर्व पंचायत घर बनवाया गया था, जो देखरेख के अभाव में वीरान पड़ा है। ग्रामीण मुनेश्वर, ओम प्रकाश, वीर सिंह, चंद्रपाल सिंह, सतवीर सिंह ने बताया कि इस पंचायत घर के बनने के बाद से यहां कोई बैठक नहीं हुई। सफाई के अभाव में बुरा हाल है। ग्रामीणों ने पंचायत घर की मरम्मत कराने की मांग की है। उधर, रसूलपूर सैद के प्रधान सत्यपाल सिंह का कहना है कि पंचायत घर निर्माण के लिए प्रस्ताव बनाकर भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें