फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत चुनाव मतगणना स्थगित करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचायत चुनाव मतगणना स्थगित करने की मांग
विज्ञापन

धामपुर। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के सदस्यों ने डीएम को मुख्य चुनाव अधिकारी लखनऊ को संबोधित ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में शिक्षकों ने चुनाव अधिकारी से कोविड महामारी के चलते त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन की मतगणना स्थगित कराने की मांग की है।
डीएम को सौंपे ज्ञापन में संघ के जिला मंत्री विनोद कुमार, गयूर आसिफ जिलाध्यक्ष, मयूर मलिक ने कहा है कि महामारी के चलते लोग असमय काल का ग्रास बन चुके हैं। प्राथमिक स्तर से लेकर उच्च स्तर तक के प्रदेश के समस्त शिक्षण संस्थान भी शासन द्वारा छात्रहित में बंद कर दिये गये हैं। ऐसी विषम परिस्थितियों में भी त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन करवाना और प्रदेश के लाखों शिक्षकों, कर्मचारियों को निर्वाचन कार्यों में लगाकर उनकी जान को जोखिम में डाला है। प्रदेश में दो मई को मतगणना का कार्यक्रम घोषित है, जिसमें एक ही समय में संपूर्ण प्रदेश में हजारों शिक्षकों, कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। एक बार फिर से इन्हें अपनी जान की बाजी लगाने को विवश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ (सेवारत) ने कुछ समय के लिये मतगणना कार्यक्रम को स्थगित करने की मांग की है। त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 में मतदान कार्मिक के रूप में कार्य करने वाले कई शिक्षकों, कर्मचारियों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों की कोविड-19 के संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई है। उनके परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में 50-50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें