फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीनी की बोरियों के नीचे दबकर पल्लेदार की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चीनी की बोरियों के नीचे दबकर पल्लेदार की मौत
विज्ञापन

नगीना। बुंदकी चीनी मिल में एक पल्लेदार की चीनी की बोरियों के नीचे दबकर मौत हो गई। क्षेत्र के गांव शादीपुर निवासी 55 वर्षीय तसलीम बुंदकी मिल में ठेकेदार की तरफ से पल्लेदारी करता था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बृहस्पतिवार दोपहर तसलीम जब मिल में काम कर रहा था तभी चीनी की बोरियों की ढांग नीचे गिर गई। ढांग में दबकर उसके सिर में गंभीर चोट आई। तसलीम को गंभीर अवस्था में जमीन पर गिरता देख अन्य पल्लेदरों के सहयोग से बुंदकी मिल की एंबुलेंस से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी नगीना देहात का कहना है कि मृतक के परिजनों की तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है, दोनों पक्षों में समझौते के प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें