फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पालिका टीम ने चलाया पॉलिथीन जब्तीकरण अभियान

विज्ञापन
पॉलीथिन जब्तीकरण अभियान चलाते पालिका के अधिकारी। - फोटो : DHAMPUR
विज्ञापन
पालिका टीम ने चलाया पॉलिथीन जब्तीकरण अभियान
विज्ञापन

बिजनौर, धामपुर। डीएम के आदेश पर बुधवार को पालिका के अधिकारियों ने कर्मचारियों के साथ पॉलिथीन जब्तीकरण अभियान चलाया। इस मौके पर पॉलिथीन का प्रयोग करने वाले व्यापारियों पर जुर्माना डाला। चेताया कि यदि पॉलिथीन का प्रयोग कोई भी व्यापारी करता पाया गया तो कार्रवाई की जायेगी। सफाई निरीक्षक इंद्रपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने मीट विक्रेताओं के यहां पॉलिथीन जब्तीकरण के लिए छापा माराकर बड़ी संख्या में पॉलिथीन बरामद किया। सफाई निरीक्षक ने बताया कि अभियान के दौरान बुधवार को अधिकारियों ने कई व्यापारियों से 10 हजार का जुर्माना वसूला। अभियान के दौरान पालिका टीम में शामिल सदस्यों से दुकानदारों की नोकझोंक भी हुई। सफाई निरीक्षक ने बताया कि इस मौके पर एक मीट विक्रेता की दुकान पर प्रतिबंधित जीव का कटान होतेेे पकड़ा गया। जिसकी सूचना पुलिस और खाद निरीक्षक बिजनौर को दे दी गई है। पुलिस ने इस प्रकार के मामले के संज्ञान में होने से इंकार किया है। टीम में चेतन स्वरूप सिंह, विशाल अग्रवाल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें