फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ के आरोपियों को चप्पल से पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
छेड़छाड़ के आरोपियों को चप्पल से पीटा
विज्ञापन

नींदडू़। क्षेत्री के गांव की एक किशोरी साइकिल से अपनी मां के साथ दूसरे गांव के अस्पताल जा रही थी। रास्ते में बाइक सवार युवकों ने साइकिल के आगे बाइक लगाते हुए उन्हें रोक लिया और किशोरी के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। मां बेटी ने उन्हें फटकार लगाते हुए शोर मचा दिया। किशोरी ने साहस का परिचय देते हुए न केवल मोबाइल फोन से घटना की सूचना अपने पिता को दी, अपितु चप्पल से मनचलों की जमकर पिटाई भी की। शोर सुनते ही आसपास खेतों में गन्ना छील रहे किसान मौके पर पहुंचे तथा दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार कर अपने साथ थाना कोतवाली धामपुर ले गई। पुलिस ने किशोरी के पिता की ओर से मुकदमा दर्ज कराने के बाद सोनू कुमार पुत्र झाड़ी सिंह तथा विपिन कुमार पुत्र महीपाल सिंह निवासी मनकुआं का चालान कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें