फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पद्मावती के प्रसारण से अशांति फैलने की आशंका

Sun, 19 Nov 2017 12:17 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ बिजनौर
विज्ञापन
demo - फोटो : demo
विज्ञापन
बिजनौर में राजपूत उत्थान सभा युवा मोर्चा ने महारानी पद्मावती के चरित्र पर बनी फिल्स पद्मावती के विरोध में डीएम जगतराज के माध्यम से सूचना एवं प्रसारण मंत्री को ज्ञापन भेजा है। जिसमें फिल्म पर रोक लगाने की मांग की गई है। कार्यकर्ताओं ने फिल्म का प्रसारण होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
शनिवार को राजपूत उत्थान सभा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष राहुल राजपूत के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में एकत्रित हुए। उन्होंने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि निर्देशक संजय लीला भंसासी ने भारतीय संस्कृति की महान वीरांगना सति स्वरूप जौहर की देवी महारानी पद्मावती के जीवन चरित्र पर आधारित विवादित फिल्म बनाई है। फिल्म में महारानी पद्मावती का प्रेम प्रसंग अलाउद्दीन खिलजी से फिल्माया गया है। लेकिन इतिहास में इसका कोई उल्लेख नहीं है। यह कहानी हिंदू सभ्यता, राजपूताना गौरव और नारी जाति के स्वाभिमान पर ठेस पहुंचाती है। फिल्म में इतिहास को तोड़मरोड़ कर पेश किए जाने से भारतीय जनमानस में रोष व्याप्त है। राजपूत उत्थान सभा ने फिल्म पर रोक लगाने की मांग की। यदि विवादित फिल्म का प्रसारण किया गया तो समाज में अशांति का कारण बनेगा। इस दौरान रामकुमार, मीना, कृष्णा, विकास कुमार, सत्यपाल सिंह, विवेक कुमार, सोनू, यशपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें