फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान क्रय केन्द्रों का संचालन

विज्ञापन
विज्ञापन
एक अक्तूबर से शुरू होगी धान की खरीद
विज्ञापन

अफजलगढ़। ब्लॉक क्षेत्र में एक अक्तूबर से धान क्रय केंद्रों पर खरीद शुरू हो जाएगी। इस बार क्षेत्र में आठ क्रय केंद्र लगाए गए हैं। एसएमआई सत्यवीर ने बताया कि ब्लॉक क्षेत्र में एक अक्तूबर से आठ स्थानों पर धान क्रय केंद्रों का संचालन किया जाएगा। जिनमें अफजलगढ़ व पदारथपुर उदयपुर केंद्र मार्केटिंग व केहरीपुर, कादराबाद, कल्लूवाला, शेरगढ़, सुआवाला व हरेवली धान क्रय केंद्र पीसीएफ के अंतर्गत संचालित किए जाएंगे। धान लाने से पूर्व किसान को जनसेवा केंद्रों पर अपना पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद उपजिलाधिकारी के यहां उस पंजीकरण को सत्यापित कराना होगा। उसके बाद ही किसान अपना धान नजदीकी क्रय केंद्रों पर बिक्री के लिए ला सकते हैं। जिन किसानों के पूर्व में रजिस्ट्रेशन हैं, उन्हीं पर वह अपना नया रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। क्रय केंद्रों पर 17 प्रतिशत से कम नमी वाला धान ही खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें