हापुड़ में आत्महत्या करने वाले चांदपुर के गांव अलीपुरा के सिपाही अंकित। (फाइल फोटो)
जलीलपुर/चांदपुर। थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव अलीपुरा निवासी पीएसी के जवान अंकित कुमार 24 वर्ष ने हापुड़ में सरकारी राइफल से आत्महत्या कर ली। अंकित की मौत की खबर से गांव में मातम का माहौल बना हुआ है। अंकित की मौत की सूचना पाकर परिजन व गांव के लोग हापुड़ को रवाना हो गए हैं।
चांदपुर थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा निवासी विरेंद्र सिंह के 25 वर्षीय पुत्र अंकित कुमार 24वीं वाहिनी पीएसी में सिपाही के पद 2018-19 में भर्ती हुआ था। 17 फरवरी 2023 को मुरादाबाद से स्थानांतरण हापुड़ भेजा गया था। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह करीब साढ़े चार बजे अंकित कुमार का शव पुलिस लाइन हापुड़ में मिला। शव के पास ही सर्विस रायफल पड़ी हुई थी। प्रथम दृष्टया अंकित की मौत को आत्महत्या माना जा रहा है।
ग्रामीणों के अनुसार 16 मार्च को अंकित का तिलकोत्सव था और 22 मार्च को अंकित की शादी होनी थी। परिजनों और गांव के लोगों को क्या पता था कि शादी की खुशी मातम में बदल जाएगी। मौत की खबर से गांव में सन्नाटा है, परिजन और अनेक ग्रामीण हापुड़ चले गए।
पांच भाईयों में सबसे बड़ा था अंकित
गांव अलीपुरा निवासी वीरेंद्र सिंह और भूरो देवी के पांच पुत्रों में अंकित कुमार सबसे बड़ा था। ग्रामीणों के अनुसार मृतक सिपाही अंकित सात्विक जीवनशैली जीने के साथ ही बहुत मिलनसार था।
हापुड़ में आत्महत्या करने वाले चांदपुर के गांव अलीपुरा के सिपाही अंकित। (फाइल फोटो)