फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मेडिकल कॉलेज में जल्द शुरू होगी ओवेरियन कैंसर की जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
अमन कुमार शर्मा
विज्ञापन

बिजनौर। मेडिकल कॉलेज में जांच का दायरा बढ़ता जा रहा है। अब यहां जल्द ही ओवेरियन कैंसर की जांच शुरू होने वाली है। इससे मरीजों में ओवेरियन कैंसर का पता लगाने में आसानी होगी। अभी तक सरकारी अस्पताल में ओवेरियन कैंसर का पता लगाने वाली सीए-125 जांच की सुविधा नहीं थी।

रक्त में सीए-125 की सामान्य मात्रा 0 से 35 यूनिट प्रति मिलीलीटर के बीच होती है। यह ओवेरियन कैंसर (अंडाशय के कैंसर) की जांच, उपचार और निगरानी के लिए किए जाने वाला एक ट्यूमर मार्कर टेस्ट है। इलाज के बाद कैंसर के दोबारा होने की निगरानी करने के लिए यह सटीक जांच होेती है। अभी तक बिजनौर मेडिकल कॉलेज में यह सुविधा नहीं थी। लेकिन, अगले सप्ताह से यह जांच शुरू होने की संभावना है। सीए-125 जांच से संबंधित रीजेंट उपलब्ध है जबकि, अन्य उपकरणों की वजह से जांच शुरू होने में देरी हो रही है। सरकारी अस्पताल में जांच शुरू होने से मरीजों को निजी पैथोलॉजी लैब पर अधिक पैसे खर्च नहीं करने पड़ेंगे। यहां निशुल्क ही यह जांच हो सकेगी।
विज्ञापन

निजी पैथोलॉजी में दो हजार रुपये तक में होती है यह जांच
डॉ. इंद्रप्रताप ने बताया कि सीए-125 जांच निजी पैथोलॉजी में 700 से लेकर 2000 रुपये तक में होती है। इससे मरीजों की जेब पर भार पड़ता है। साथ ही परेशानी का सामना करना पड़ता है। मेडिकल कॉलेज में यह जांच शुरू होने से मरीजों को फायदा मिलेगा।
मेडिकल कॉलेज में हो रही ये महत्वपूर्ण जांच
मेडिकल कॉलेज में इस समय करीब 85 प्रकार की जांच की जा रही हैं, जिसका फायदा मरीजों को मिल रहा है। जिला अस्पताल के मेडिकल कॉलेज में संबंद्ध होने के बाद हार्ट अटैक का पता लगाने वाली ट्राप आई, सांप के काटने के बाद खून के थक्के की स्थिति पता करने के लिए पीटी-आईएनआर जांच शुरू हुई है। इसके अलावा एफएनएसी, हार्मोनल जांच में सेरेटिन, प्रोलेक्टिन, एलएच, एफएसएच, थायराइड, विटामिन डी, विटामिन बी12 सहित अन्य जांच शुरू की गई हैं।
मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे हो रही जांच
मेडिकल कॉलेज में 24 घंटे पैथोलॉजी में जांच सुविधा दी जा रही है ताकि अस्पताल में भर्ती मरीजों की जरूरत पड़ने पर तुरंत जांच की जा सके। जबकि, पहले दिन में ही जांच होती थी। इससे मरीज परेशान रहते थे। अब रोजाना 300 मरीजों की पैथोलॉजी लैब में जांच की जा रही है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में ओवेरियन कैंसर का पता लगाने के लिए सीए-125 जांच शुरू करने की तैयारी है। जल्द यह जांच शुरू हो जाएगी। मरीजों को जांच का ज्यादा से ज्यादा फायदा मिले, इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। ....डॉ. तुहीन वशिष्ठ, प्राचार्य, मेडिकल कॉलेज, बिजनौर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें