फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: चोरी का माल बरामद नहीं कर पाने पर चौकी इंचार्ज निलंबित

Wed, 29 Mar 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। चोरी की वारदात का खुलासा होने के बावजूद भी माल बरामद नहीं कर पाने के मामले में दरोगा पर गाज गिरी है। दरोगा को निलंबित ही नहीं किया गया बल्कि विभागीय जांच भी बैठा दी गई। जिले में नवागत एसपी की ओर से किसी पुलिसकर्मी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई किए जाने का यह पहला मामला है।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक नीरज कुमार जादौन ने तहसील चौकी इंचार्ज श्रीपाल यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इनकी विभागीय जांच एएसपी देहात राम अर्ज को सौंपी गई है। विभागीय जांच पूरी कर सात दिन के अंदर अपनी रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक को देनी होगी। बता दें कि 31 जनवरी को शहर के मोहल्ला जुलाहान निवासी इशरतजहां के घर लाखों की चोरी हुई थी। केस की विवेचना तहसील चौकी इंचार्ज श्रीपाल यादव कर रहे थे। हालांकि पुलिस ने चोरी का खुलासा करते हुए चोरों को जेल भेज दिया था। तमाम प्रयास के बाद भी पुलिस चोरी के इस मामले में माल बरामद नहीं कर सकी थी। विवेचक श्रीपाल ने कोर्ट में आरोपपत्र दाखिल कर दिया था। चोरी का खुलासा होने के बाद ही माल बरामद नहीं हुआ तो पीड़िता ने मामले की शिकायत डीआईजी से की। एसपी ने इसकी जांच कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें