फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव बल्दिया में बुखार का प्रकोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव बल्दिया में बुखार का प्रकोप
विज्ञापन

हल्दौर। गांव बल्दिया में बुखार ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। ग्रामीण कोरोना की आशंका से भयभीत है। जंच के लिए गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम जाएगी।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव बल्दिया में बुखार ने कई लोगों को अपनी चपेट में ले लिया है। ग्रामवासियों के अनुसार गांव निवासी साजन कुमार, ममता देवी, स्वतंत्र कुमार, मोनिका, सुमन देवी, सुधा रानी, विपिन आदि समेत कई ग्रामीण बुखार से पीड़ित है। लोगों में कोरोना व डेंगू को लेकर भय बना हुआ है। लोग इन दिनों खांसी, जुकाम या बुखार होने पर उसे गंभीरता से ले रहे हैं। ग्रामीणों ने बीमारी से बचाव के लिए गांव में शिविर लगाकर लोगों की जांच कराने की मांग की है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्साधिकारी मदनपाल सिंह का कहना है कि मौसम परिवर्तन के कारण इन दिनों वायरल फीवर चल रहा है। उन्होंने लोगों से पूरी आस्तीन वाली शर्ट पहनने, अपने घरों के आसपास पानी एकत्र न करने, मच्छरदानी का प्रयोग करने, लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने, छींक आने पर हाथों पर रुमाल रखकर छींकने, बार-बार साबुन से हाथ धोने, नियमित रूप से चिकित्सक परामर्श के अनुसार दवाई खाने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि बुधवार को गांव में टीम भेजकर टीकाकरण एवं दवा वितरण कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें