फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रामगंगा क्षेत्र में ऊदबिलाव, मगरमच्छ, घड़ियाल और कछुए दिखे

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालागढ़ (बिजनौर)। जलीय जीवों की गणना चल रही है। कालागढ़ की रामगंगा नदी के तटीय क्षेत्र में ऊदबिलाव, मगरमच्छ, घड़ियाल और कछुए दिखे। इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन

कार्बेट टाइगर रिजर्व के वनों में तीन दिवसीय जलीय जीवों की गणना का कार्य चल रहा है। तीसरे दिन वन विभाग की दो टीमों ने लकड़घाट, रामगंगा बांध एवं सैडिल बांध क्षेत्र में जलीय जीवों की गणना की। उपप्रभागीय वन अधिकारी डा. शालिनी जोशी और वन क्षेत्राधिकारी नंदकिशोर रूवाली ने बताया कि नदी में जलीय जीवों के दर्शन हुए हैं। नदी के तट पर मगरमच्छ और घड़ियाल धूप सेंकते हुए दिखाई दिए। इसके अलावा ऊदबिलाव और कछुए भी दिखे। इसका विवरण उच्च अधिकारियों को भेजा जाएगा। इसके बाद गणना के परिणाम घोषित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें