फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्युत निगम की ओटीएस योजना समाप्त

विज्ञापन
विज्ञापन
विद्युत निगम की ओटीएस योजना समाप्त
विज्ञापन

धामपुर। विद्युत निगम की ओर से एक जून से चल रही एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) 15 जुलाई को खत्म हो गई। एसई सर्किल धामपुर के चार डिवीजनों में करीब दो लाख 57 हजार 942 उपभोक्ताओं में से 60,754 उपभोक्ताओं ने ही योजना का लाभ उठाया। 310 करोड़ 13 लाख लक्ष्य के सापेक्ष 92 करोड़ 13 लाख रुपये ही विद्युत निगम के खाते में जमा हुए।
विज्ञापन

धामपुर सर्किल के अभियंता राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि प्रदेश सरकार की ओर से उपभोक्ताओं को लाभ पहुंचाने के लिए एक जून से लेकर 15 जुलाई तक योजना को चलाया गया। पहले चरण में यह योजना एक जून से 30 जून तक चली। फिर सरकार ने इसकी अवधि बढ़ाकर 15 जुलाई कर दी। योजना के सर्किल की डिवीजनों में नंबर वन पर नजीबाबाद डिवीजन रही। यहां 62,710 उपभोक्ताओं में से 14,855 उपभोक्ताओं से लगभग 32 करोड़ 32 लाख रुपये जमा कराए। धामपुर विद्युत वितरण खंड प्रथम ने 50,996 उपभोक्ताओं में से 12,908 उपभोक्ताओं से 23 करोड़ 89 लाख रुपए जमा करा दूसरा स्थान हासिल किया। नगीना डिवीजन ने 60,128 उपभोक्ताओं में से 13,745 उपभोक्ताओं से 20 करोड़ 44 लाख 85 हजार रुपये जमा कराए। धामपुर विद्युत वितरण खंड द्वितीय ने 83,308 उपभोक्ताओं में से 19,246 उपभोक्ताओं से 16 करोड़ 15 लाख पांच हजार रुपये जमा कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें