फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वी गंग नहर में नहाते हुए डूबा युवक

विज्ञापन
मंडावली में युवक के पूर्वी गंग नहर में डूबने की जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
पूर्वी गंग नहर में नहाते हुए डूबा युवक
विज्ञापन

नजीबाबाद (बिजनौर)। गांव गुलालवाली के पास पूर्वी गंग नहर में एक युवक नहाते हुए डूब गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं चला।
विज्ञापन

जिला मुजफ्फरनगर के गांव सराय रसूल निवासी 19 वर्षीय युवक अमन गुलालवाली के पास नहर क्रॉसिंग पर डेम बना रहे कर्मचारियों के लिए खाना बनाने का काम करता था। मंगलवार शाम युवक नहर में नहाने गया और गहरे पानी में डूब गया। डेम पर कार्य कर रहे मजदूरों ने इसकी सूचना मंडावली पुलिस को दी। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में युवक की तलाश की, लेकिन युवक का पता नहीं लग सका। पुलिस ने युवक के परिजनों को इसकी जानकारी दी। उधर, मंडावली थानाध्यक्ष नरेंद्र कुमार गौड़ ने बताया कि सिंचाई विभाग हरिद्वार को घटना की जानकारी देकर नहर का पानी बंद कराने का आग्रह किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें