फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: तीन निजी अस्पतालों की ओटी सील, थमाया नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नोडल अधिकारी ने निजी अस्पतालों के स्वास्थ्य सुविधा और सेवाओं की जांच की। जांच टीम ने अनियमितता मिलने पर रॉयल अस्पताल, मेट्रो सिटी अस्पताल एवं एचएम हॉस्पिटल की ओटी सील कर उनके संचालकों को नोटिस थमाया है। जबकि श्री बाला जी हॉस्पिटल टीम के पहुंचने से पहले अस्पताल बंद मिला। शुक्रवार काे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी एवं नोडल अधिकारी प्रमोद देशवाल ने टीम के साथ नगर में निजी अस्पतालों की जांच की। सीएमओ के निर्देश पर जांच करने पहुंची टीम ने ओटी, चिकित्सक एवं चिकित्सा से जुड़ी अन्य उपकरण, सुविधाओं और सेवाओं की बारीकी से जांच की। अस्पतालों के संचालकों द्वारा संतोषजनक जवाब न मिलने पर उन्हें नोटिस जारी कर अस्पताल की ओटी सील कर उन्हें ऑपरेशन न करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें