फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: किशोरी के परिजनों ने कॉलेज पर किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। गैर समुदाय के किशोरों द्वारा किशोरी से छेड़छाड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया। शुक्रवार को किशोरी के परिवार के लोगों ने सबलगढ़ क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज पर हंगामा किया। पुलिस के आने से पहले प्रदर्शनकारी चले गए। क्षेत्र के एक ग्रामीण ने मंडावली थाने में किशोरी के साथ छेड़छाड़ के मामले में गांव के तीन किशोरों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने तीन किशोरों के खिलाफ प्राथमिक दर्ज कर जांच शुरू की। मामले में एक नया मोड़ उस समय आ गया जब किशोरी के परिवार के सदस्यों ने कॉलेज पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। आरोप था कि तीनों आरोपियों ने कॉलेज परिसर में ही किशोरी से छेड़छाड़ की थी। प्रदर्शनकारियों ने कॉलेज के स्टॉफ पर उनके पक्ष में बयान देने का दबाव बनाया तो कॉलेज प्रशासन ने पुलिस से शिकायत कर दी। पुलिस के कॉलेज पहुंचने से पहले प्रदर्शनकारी चले गए। थाना प्रभारी मंडावली राकेश कुमार का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें