फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी में विषाक्त भोजन से सौ से ज्यादा बीमार

Wed, 01 Mar 2017 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बीमार लोगों का हालचाल जानने पंहुचे एसडीएम और पालिकाध्यक्ष। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजनौर के नगीना में गांव तुखमापुर हरवंश में शादी समारोह में विषाक्त भोजन से 100 से ज्यादा बाराती और घराती बीमार हो गए। इससे बारात में अफरातफरी मच गई। कुछ बीमार लोगों को निजी चिकित्सकों के यहां उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन की टीम ने शादी का खाना कब्जे में लेकर इसकी जांच शुरू कर दी है। शादी के खाने में गाजर के हलवे में गड़बड़ी की आशंका है।
विज्ञापन

गांव तुखमापुर हरंवश निवासी जय सिंह की बेटी शिखा देवी की शादी में मंगलवार को गांव नैनसीवाला से बारात आई थी। दोपहर में बारातियों और घरातियों ने खाना खाया। इसके बाद कुछ लोगों को अचानक उल्टियां होने लगीं तो कुछ तो दस्त लग गए। इससे लोगों में अफरातफरी मच गई। ग्रामीण बीमार लोगों को लेकर निजी चिकित्सकों के यहां दौडे़। हालत में सुधार नहीं होने पर कुछ बीमार लोगों को सीएचसी नगीना में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। उधर, घटना का पता चलने पर एसडीएम शिशिर कुमार ने टीम को भेजकर खाने को जब्त कराया और बीमार लोगों का हाल जाना। एसडीएम के अनुसार विषाक्त भोजन से 100 से ज्यादा लोग बीमार हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग नगीना की टीम गांव में पहुंच गई है। खाने को जब्त कराकर उसके नमूने की जांच करवाई जा रही है।
बीमार हुए लोगों में गांव तुखमापुर निवासी गौतम के 14 वर्षीय पुत्र दीपक, तिलकराम के 16 वर्षीय पु़त्र प्रदीप, नौ वर्षीय सतीश, प्रीतम के 12 वर्षीय पुत्र आकाश,  दस वर्षीय केशव, विरेंद्र की 17 वर्षीय पुत्री मनीष, सुनील का दो वर्षीय पुत्र गौरव, मुखराम की पत्नी कमला, डालचंद का 20 वर्षीय पुत्र रोहित, इंद्रपाल के 14 वर्षीय पुत्र कमल, इस्माइल की पुत्री अलफ्शा ,रामप्रसाद के पुत्र हरिराम,  पुत्री तनु, यादराम के पुत्र रोहित, तिलक के पुत्र कुशल और संजू समेत अन्य मरीजों को नगीना सीएचसी लाया गया है। यहां उनका उपचार जारी है। इनमें ज्यादा हालत बिगड़ने पर  रोहित और कमल को जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें