फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने के आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
अनुपस्थित कर्मियों का वेतन रोकने के आदेश
विज्ञापन

बिजनौर। जिलाधिकारी उमेश मिश्रा ने सुबह 10.15 बजे विकास भवन स्थित कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आठ अधिकारी एवं नौ कर्मचारी अनुपस्थित मिले। डीएम ने अनुपस्थित कर्मचारियों द्वारा अपनी अनुपस्थिति का संतोष जनक उत्तर न देने पर उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए। उधर, सीडीओ ने गन्ना समिति बिजनौर का निरीक्षण किया और अनुपस्थित कर्मचारियों से स्पष्टीकरण मांगा।
जिलाधिकारी उमेश मिश्रा के निरीक्षण में नौशाद हुसैन, जिला अल्प संख्यक कल्याण अधिकारी, आनंद सिंह जिला समाज कल्याण अधिकारी, डॉ. अवधेश मिश्रा जिला कृषि अधिकारी, हरज्ञान सिंह अपर जिला कृषि अधिकारी, शकील अहमद जिला लेखाकार, जिला विकास कार्यालय, विजय कुमार यादव उपायुक्त श्रम रोजगार, ज्ञान सिंह उपायुक्त स्वत: रोजगार तथा पवन कुमार शर्मा अपर परियोजना अधिकारी डीआरडीए बिजनौर अनुपस्थित पाए गए। डीएम ने सबसे पहले डीआरडीए कार्यालय का निरीक्षण किया, जिसमें तीन अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सापेक्ष दो कर्मचारी गोपाल सिंह कंप्यूटर ऑपरेटर तथा चंद्रकांत सीएलटीसी अनुपस्थित पाए गए। पशुपालन विभाग में कुल 17 कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सापेक्ष 13 उपस्थित पाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए जाने वाले अधिकारी एवं कर्मचारियों को अनुपस्थिति के संबंध में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने तथा स्पष्टीकरण संतोषजनक न होने की दशा में उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी को दिए। उधर डीएम के निर्देश मुख्य विकास अधिकारी केपी सिंह ने गन्ना समिति कार्यालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान 14 कर्मचारी अनुपस्थित पाएं गए। सीडीओ ने केपी सिंह ने निरीक्षण के समय अनुपस्थित पाए गए अधिकारी एवं कर्मचारियों का अनुपस्थिति के संबंध में स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें