फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन बंद करने पहुंचे रेल अधिकारियों का विरोध

Sun, 31 Aug 2025 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
नजीबाबाद। नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन से अनाधिकृत आवागमन बंद करने पहुंचे रेलपथ अधिकारियों को ग्रामीणों के विरोध पर लौटना पड़ा।
विज्ञापन

नजीबाबाद-कोटद्वार ब्रांच लाइन पर मथुरापुर मोर क्षेत्र में रेलवे द्वारा बनाए गए अंडरपास में क्षेत्र का वाटर लेवल ऊंचा होने के कारण हर समय पानी भरा रहता है। मुख्य मार्ग से मथुरापुर मोर, राजा मोरध्वज किला क्षेत्र, कंडरावाली, लालवाला क्षेत्र के ग्रामीणों द्वारा अवागमन के लिए रेलवे क्रॉसिंग से रास्ता बनाया हुआ है।
शनिवार की देर शाम रेल पथ की टीम अनाधिकृत रूप से रेलवे क्रॉसिंग से बना रास्ता बंद करने मथुरापुर मोर पहुंची। खंभे लगाकर रास्ता बंद करने का काम शुरू होने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने अंडरपास में पानी भरा होने से रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन का रास्ता बंद करने का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीण भगत रावत, रतन रावत, हितेश चौहान, सुरेश चौहान, शंकर पंवार, महावीर सिंह रावत, जितेंद्र रावत ने कहा कि जब तक उन्हें अंडरपास से सुरक्षित आवागमन नहीं मिलेगा, तब तक वे रेलवे क्रॉसिंग से आवागमन जारी रखेंगे। ग्रामीणों के विरोध पर रेल पथ की टीम को लाैटना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें