धामपुर के विद्वुत एसई कार्यालय पर कार्य बहिष्कार से प्रदर्शन करते कर्मचारी।
- फोटो : DHAMPUR
विद्युत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन
धामपुर। विद्युत मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने निजीकरण के विरोध में कार्य बहिष्कार कर नारेबाजी की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि सरकार विद्युत निगम का निजीकरण कर अधिकारी कर्मचारियों के पेट पर लात मारने का प्रयास कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कर्मचारियों ने दिन भर कार्य बहिष्कार रखा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार के कारण दूर दराज से आने वाले उपभोक्ताओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। प्रदर्शन में रविंद्र कुमार, कुशवाहा कांत, विकास कुमार, विकास सिंह, रिहान अहमद, वसीम अहमद, हरिराम, चमन वर्मा, तरुण कुमार, धनेंद्र कुमार आदि रहे।