विरोध करने वाले पुत्र का चालान, पिता को चेतावनी देकर छोड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
नहटौर। खंडसाल में पिता-पुत्र ने पिंडदान स्थल पर अर्थी रखने का विरोध किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया। पुत्र का शांति भंग में उनका चालान कर दिया, जबकि उसके पिता को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया है।
बुधवार शाम को खंडसाल निवासी राजो देवी का निधन हो गया था। बृहस्पतिवार की सुबह परिजन उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए ले जा रहे थे। परिजन उसकी अर्थी को पिंडदान स्थल पर लेकर पहुंचे। आरोप है कि गांव के अमर सिंह और उसके पुत्र सुनील ने इसका विरोध किया। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।
ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि पहले से ही उस स्थान पर पिंडदान होता आया है। उसके पास ही अमर सिंह ने अपना आवास बना लिया है। इसके चलते वह पिंडदान का विरोध करता है। पुलिस आरोपी पिता-पुत्र को थाने ले आई। कोतवाल दिनेश शर्मा ने बताया कि आरोपी सुनील का शांति भंग में चालान कर दिया गया है जबकि अमर सिंह को चेतावनी देकर छोड़कर दिया गया है।