फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मात्र दो सफाईकर्मी, कैसे हो राजपुर नवादा की सफाई

विज्ञापन
मंडावली के राजपुर नवादा में गंदगी से घिरा पंचायत घर। - फोटो : NAZIBABAD
विज्ञापन
मात्र दो सफाईकर्मी, कैसे हो राजपुर नवादा की सफाई
विज्ञापन

मंडावली/नजीबाबाद। राजपुर नवादा में गंदगी से ग्रामीण परेशान हैं। करीब तीन हजार जनसंख्या वाले गांव में मात्र दो सफाईकर्मी ही तैनात हैं। ग्राम पंचायतों को सीमित सफाई कर्मचारी मिलने और सफाई कर्मचारियों द्वारा काम के प्रति उदासीनता से गांव में सफाई व्यवस्था प्रभावित है।
नजीबाबाद ब्लॉक की ग्राम पंचायत राजपुर नवादा में आबादी के निकट पानी की टंकी क्षेत्र में गंदगी से वातावरण दूषित है। पानी की टंकी के निकट गांव की जलनिकासी का नाला लंबे समय से अवरुद्ध है। गांव और पंचायतघर के सामने जगह-जगह गंदगी फैली है। राजपुर नवादा से होकर मौज्जमपुर मार्ग गुजरता है। क्षेत्र के कई गांव के लोग गंदगी के बीच से होकर आवागमन करते हैं। ग्राम पंचायत राजपुर नवादा को खंड विकास कार्यालय की ओर से दो सफाई कर्मचारी मिले हैं। ग्रामीणों का कहना है कि सफाई कर्मचारी पर्याप्त न होने और तैनात सफाई कर्मचारियों द्वारा सफाई कार्य के प्रति रुचि न लेने से राजपुर नवादा में गंदगी फैली रहती है। क्षेत्रीय ग्रामीणों कृष्णपाल, नूरहसन, राहुल कुमार कहना है कि सफाई कर्मचारियों की उदासीनता से क्षेत्र में जगह-जगह गंदगी फैली रहती है, जिससे संक्रामक रोग फैलने का खतरा बना रहता है। मुदित त्यागी, दिनेश त्यागी, मनोज त्यागी, आलोक त्यागी, बंटी ने बीडीओ ज्ञानचंद से ग्राम पंचायत को अतिरिक्त सफाई कर्मचारी उपलब्ध कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो सफाईकर्मी अपर्याप्त
नजीबाबाद। ग्राम प्रधान मो. फराह का कहना है कि ग्राम पंचायत में तैनात मात्र दो सफाई कर्मचारी पर्याप्त नहीं है। एडीओ पंचायत से अतिरिक्त कर्मचारी देने की मांग की गई लेकिन कर्मचारी नहीं मिले। ग्राम प्रधान ने तैनात सफाई कर्मचारियों की उदासीनता के संबंध में बीडीओ कार्यालय को अवगत कराने की बात कही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें