फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1702 में से केवल सात को मिला लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
1702 में से केवल सात को मिला लाभ
विज्ञापन

धामपुर। नगीना लोकसभा क्षेत्र के बसपा सांसद गिरीशचंद ने समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री को पत्र लिखकर बताया कि गरीब परिवारों की बेटियों की शादी के लिए चलाई जा रही योजनाओं का लाभ उन्हें नहीं मिल रहा है। चालू वित्तीय वर्ष में केवल पिछड़ा वर्ग के सात परिवारों को बेटियों की शादी के लिए अनुदान दिया गया। जबकि शादी के लिए अनुदान पाने को करीब 1702 पात्र परिवारों ने आवेदन कर रखे हैं। सांसद ने पात्र आवेदकों को शादी अनुदान जल्द दिलाने की मांग की है।
विज्ञापन

सांसद ने कैबिनेट मंत्री को भेजी शिकायत में अवगत कराया है कि प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही शादी अनुदान योजना के अंतर्गत जनपद बिजनौर के नगीना लोकसभा क्षेत्र में 1702 गरीब लोगों ने बेटियों की शादी के लिए वित्तीय वर्ष 2020-2021 में आवेदन किया है लेकिन केवल सात बेटियों को ही इसका लाभ दिया गया, जो सभी पिछड़ा वर्ग की है। 577 अनुसूचित जाति, 634 अल्पसंख्यक वर्ग और 491 पिछड़ा वर्ग के गरीब आवेदकों ने आवेदन किया था। कोविड-19 महामारी के दृष्टिगत प्राविधानित धनराशि की वित्तीय स्वीकृति पात्र लाभार्थियों को लाभांवित करने हेतु समय सीमा 31 मई 2020 से बढ़ा कर 31 अगस्त तक किया गया लेकिन किसी भी लाभार्थी को इसका लाभ नहीं मिल सका। सांसद ने शादी अनुदान योजना के अंतर्गत आवेदन किए गए पात्र आवेदकों को शादी अनुदान दिलाने की मांग की। जिससे गरीब परिवार की बेटियों की मदद हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें