फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: जिले से सिर्फ 59 शिक्षक-शिक्षिकाओं का हुआ स्थानांतरण

Tue, 27 Jun 2023 11:50 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर। पश्चिम उत्तर प्रदेश के कई जिलों में सीट नहीं होने से बिजनौर से जाने वाले शिक्षकों की संख्या कम है। जबकि बिजनौर जिले में आने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं की संख्या 397 है। जिले से जाने वाले शिक्षक मुरादाबाद, बरेली, रामपुर, अमरोहा, सहारनपुर आदि जिले में गए हैं।
विज्ञापन

परिषदीय प्राथमिक जूनियर हाईस्कूल में तैनात शिक्षक-शिक्षिकाओं के स्थानांतरण हो गए हैं। जिसकी सूची सोमवार देर शाम जारी कर दी गई है। नांतरण सूची के अनुसार 397 शिक्षक-शिक्षिकाएं अन्य जिलों से बिजनौर में आए हैं। जबकि 59 शिक्षक बिजनौर से दूसरे जिलों में गए हैं। विभागीय अफसरों का कहना है कि जनपद में 392 शिक्षक-शिक्षिकाओं की सीट और 90 सीट प्राइमरी मुख्याध्यापक की सीट थी।
विज्ञापन

बीएसए जयकरन यादव ने कहा कि स्थानांतरण होकर आने और जाने वाले शिक्षकों के नामों की सूची आ गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें