फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: बिजनौर - ऑनलाइन टिकट प्रणाली बंद, यात्रियों को दे रहे मैनुअल टिकट

Thu, 27 Apr 2023 12:23 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
- मैनुअल टिकट बनाने से बस संचालन में हो रही देरी
विज्ञापन

- रोडवेज बस अड्डे पर लग रही यात्रियों की भीड़
संवाद न्यूज एजेंसी
बिजनौर। उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की इलेक्ट्रानिक बस टिकटिंग प्रणाली का डाटा इनक्रिप्ट हो गया है। जिससे ऑनलाइन टिकट प्रणाली पूरी तरह से बंद हो गई है। अब परिचालक यात्रियों को मैनुअल टिकट दे रहे हैं। जिसकी वजह से बसों के संचालन में भी देरी हो रही है। यही वजह है कि बुधवार को रोडवेज बस अड्डे पर यात्रियों की भारी भीड़ रही।

बिजनौर डिपो के पास 100 से ज्यादा टिकट मशीन हैं, जो अब डाटा इनक्रिप्ट होने की वजह से बंद पड़ गई हैं। जिससे परिचालकों की परेशानी बढ़ गई है। उन्हें अब मशीन की जगह मैनुअल टिकट बनाना पड़ रहा है। वहीं टिकट की जांच के लिए रोडवेज अड्डे पर भी लिपिकों की संख्या बढ़ा दी है। क्योंकि परिचालकों को टिकट देने, उनके यात्रियों की जानकारी लेने, लोड फैक्टर की जानकारी लेने में समय लग रहा है। इसके अलावा परिचालक बसों को रास्तों में रोककर यात्रियों के मैनुअल टिकट बना रहे हैं। जिसकी वजह से बसें देरी से चल रही हैं। यात्रियों को काफी इंतजार के बाद बस मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन::
टिकट प्रणाली में दिक्कत होने से बसों के संचालन में देरी हो रही है। बसों को समय से संचालित कराने के पूरे प्रयास किए जा रहे हैं। यात्रियों को किसी भी स्थिति में परेशान नहीं होने दिया जाएगा। फिलहाल यात्रियों को मैनुअल टिकट दिए जा रहे हैं - धीरज सिंह पंवार, सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें