परिषदीय विद्यालयों में ऑनलाइन शिक्षण कार्य
चांदपुर। ब्लॉक जलीलपुर के परिषदीय प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में शिक्षकों द्वारा छात्र छात्राओं को ऑनलाइन कराए जा रहे शिक्षण कार्य में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।
खंड शिक्षा अधिकारी विश्वास कुमार के नेतृत्व में चल रही ऑनलाइन शिक्षण कार्य में अध्यापकों द्वारा ऑडियो, वीडियो, चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों को शिक्षण कार्य कराया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि विकास क्षेत्र के सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक व कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में अभिभावक ग्रुप बन गए हैं। अध्यापकों को निर्देश दिए गए हैं कि अधिक से अधिक अभिभावकों को ग्रुप से जोड़ा जाए जिससे शिक्षा कार्य में सुधार किया जा सके।