फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पढ़ाई माह के आखिर तक जारी रहेगी

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक विद्यालयों में ऑनलाइन पढ़ाई 30 मई तक चलेगी
विज्ञापन

बिजनौर। शासन यूपी बोर्ड के माध्यमिक विद्यालयों के छात्र छात्राओं की लॉकडाउन में हुए पढ़ाई के नुकसान की भरपाई में जुटा है। इसके लिए छात्रों की ऑनलाइन पढ़ाई माह के आखिर तक जारी रखने की योजना है। प्रशासन ने व्यवस्था को और अधिक सक्रिय बनाने की तैयारी शुरू कर दी है।
शासन ने लाकडाउन के चलते दसवीं तथा बारहवीं कक्षाओं को छोड़कर अन्य कक्षा के विद्यार्थियों को अगली कक्षाओं में प्रमोट कर दिया है। एक अप्रैल से शुरू हुए नए शैक्षिक सत्र में लॉकडाउन के कारण 20 अप्रैल से आनलाइन कक्षाएं कराई हैं। डीआईओएस कार्यालय के अनुसार कक्षा छह से बारह तक के 99 हजार छात्र-छात्राएं ऑनलाइन पढ़ रहे हैं। दसवीं व बारहवीं की दूरदर्शन की टीवी क्लास में भी 62 हजार छात्र छात्राएं सुबह व शाम की शिफ्ट में पढ़ रहे हैं। ऑनलाइन पढ़ाई का नियमित परीक्षण हो रहा है। संयुक्त शिक्षा निदेशक तथा डीआईओएस रोजाना दो-दो कॉलेज की पढ़ाई का रेंडम ऑनलाइन निरीक्षण कर रहे हैं। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि शासन का 30 मई तक आनलाइन कक्षा बढ़ाना सही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो शिक्षकों का जवाब तलब
बिजनौर। शासन ने कक्षा दस तथा बारह के छात्र छात्राओं के लिए दूरदर्शन से टीवी पढ़ाई शुरू की है। इसमें विभिन्न विषय के एक्सपर्ट से विडियो तैयार कराई जाती है। डीआईओएस राजेश कुमार ने बताया कि जिले में कुछ शिक्षकों से विडियो तैयार कराने को कहा गया था। वीडियो की स्क्रीनिंग के बाद संयुक्त शिक्षा निदेशक को भेजा जाएगा। मानक पूरा करने पर जेडी उसे शासन को भेजेंगे। आरोप है कि जिले के दो शिक्षकों ने उनकी वीडियो शासन द्वारा मंजूर किए जाने का नियम विरुद्ध प्रचार कराया है। मामले में दोनों शिक्षकों का जवाब-तलब किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें