फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में जारी है ऑनलाइन परीक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
राजकीय इंजीनियरिंग कालेज में जारी है ऑनलाइन परीक्षाएं
विज्ञापन

चांदपुर। लॉकडाउन में छात्र छात्राओं के हित में राजकीय इंजीनियरिंग कालेज चांदपुर में ऑनलाइन परीक्षाएं शुरू की गई है।
लॉकडाउन में राजकीय इंजीनियरिंग कालेज चांदपुर बिजनौर प्रशासन ने इंजीनियरिंग के सभी विद्यार्थियों के दूसरे क्लास टेस्ट को ऑनलाइन माध्यम से कराने का फैसला लिया है। प्रस्तावित परीक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से 25 अप्रैल से प्रारंभ हो चुकी हैं। परीक्षाओं को कराने के लिए संभावित शेड्यूल पांच दिन पहले ही जारी कर दिया गया था। इसके अनुसार परीक्षाएं अभी 30 अप्रैल तक चलेंगी। इंजीनियरिंग कालेज के निदेशक डा. बीके त्रिपाठी ने बताया कि एक छात्र को प्रतिदिन एक विषय की एक घंटे की आनलाइन परीक्षा देनी है। इसके लिए हर छात्र के ई-मेल पर परीक्षा के प्रस्तावित समय से पांच मिनट पहले एक लिंक भेजा जाएगा इसमें 60 नंबर के ऑब्जेक्टिव सवाल दिए जाएंगे। संस्थान के अध्यापकों द्वारा सभी प्रश्न पत्र पूर्व में ही तैयार कर लिए गए हैं। किसी भी प्रकार की नकल को रोकने के लिए प्रत्येक विद्यार्थी के समक्ष सभी प्रश्न अलग-अलग क्रम में तथा उनके चार ऑप्शन भी अलग-अलग क्रम में प्रदर्शित होंगे। परंतु वास्तव में सभी विद्यार्थियों का प्रश्न पत्र एक ही है। सभी विद्यार्थियों को सबमिट करने के लिए परीक्षा समय समाप्त होने के बाद अधिकतम पांच मिनट का वक्त दिया जाएगा। कालेज निदेशक ने बताया कि दो दिन की परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न हो गई हैं जिसमें छात्रों की उपस्थिति 95 प्रतिशत से अधिक रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें