जानवरों को भी किया जा रहा सैनिटाइज, हो रही निगरानी
कालागढ़। दुनिया में बाघों को कोरोना के संक्रमण से बचाने की तर्ज पर भारत में भी बाघों को कोरोना से बचाने को राष्ट्रीय बाघ प्राधिकरण ने विशेष दिशा निर्देश जारी किए। जिस पर कार्बेट टाइगर रिजर्व व नेशनल पार्क में सघन गश्त व सीमाओं पर सतर्कता बरती जा रही है। पार्क वार्डन आरके तिवारी के अनुसार वनों में सभी कामकाज बंद है। बाहर से श्रमिक तक अंदर नहीं जा सकते हैं। पालतू हाथियों को सैनिटाइज किया गया है। महावतों को भी अधिक दूरी पर जाने से रोक है। कालागढ़, झिरना, ढेला व मोरघाटी का क्षेत्र जनता से लगा है, जो संवेदनशील है। यहां सशस्त्र पैदल, ड्रोन व आल ट्रेन व्हीकल्स से गश्त की जा रही है। कार्बेट अंचल में करीब ढाई सौ से अधिक बाघ व डेढ़ हजार के आसपास हाथी मौजूद।