फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: सड़क हादसे में एक युवक की मौत, चार साथी घायल

Wed, 17 Sep 2025 12:10 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडावली। मंडावली-नांगल मार्ग पर मंगलवार की सुबह छह बजे रेत बजरी से भरे डंपर की पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। पिकअप वाहन में सवार संदीप की मौत हो गई, जबकि उसके चार साथी घायल हो गए।
विज्ञापन

गांव तिसोतरा निवासी संदीप कुमार (30) अपने साथियों के साथ पिकअप वाहन में सब्जी लेकर नजीबाबाद मंडी में बेचने जा रहा था। पिकअप सुधीर कुमार चला रहा था। नयागांव के पास सामने से आ रहे डंपर की पिकअप वाहन से टक्कर हो गई। हादसे में संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को समीपुर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद संदीप को जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पिकअप वाहन में सवार नकुल, आनंद, काले और मोहित को मामूली चोटें आईं।
बताया कि संदीप पिकअप वाहन के पीछे सब्जी के साथ बैठा था। टक्कर लगने के बाद संदीप पिकअप वाहन से उछल कर डंपर से टकराया और सड़क पर गिर गया। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण बड़ी संख्या में मंडावली थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की। संदीप के भाई कुलदीप ने मामले में मंडावली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने डंपर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें