शिवाला कलां। गांव रामपुर फूना में बुखार से पीड़ित एक व्यक्ति की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसकी मौत होने से परिजनों में कोहराम मच गया। उधर कई अन्य ग्रामीणों को भी बुखार है। जिसके चलते लोगों में डर बना हुआ है।
गांव रामपुर फूना निवासी मनोज उम्र 52 वर्ष को 5 दिन पहले बुखार हुआ। परिजनों ने गांव में ही निजी चिकित्सक के यहां उपचार कराया। हालत बिगड़ने पर परिजन उपचार के लिए हायर सेंटर मुरादाबाद ले गए। उपचार के दौरान रविवार सुबह चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मनोज की मृत्यु की सूचना गांव में आने पर गांव में कोहराम मच गया। ग्रामीणों ने स्वास्थ्य विभाग से गांव में कैंप लगाकर गांव के बीमार ग्रामीणों की उपचार की मांग की। संवाद