फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रवृत्ति परीक्षा में सवाल बौद्धिक दृष्टिकोण से रहे मिले जुले

विज्ञापन
बिजनौर में माध्यमिक विद्यालयों की राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा देकर बा? - फोटो : BIJNOR
विज्ञापन
बिजनौर। माध्यमिक विद्यालयों की राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति परीक्षा में विद्यार्थियों ने बढ़चढ कर हिस्सा लिया। करीब 80 प्रतिशत विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। इस बार वर्ष 2021 की परीक्षा के मुकाबले अधिक विद्यार्थी शामिल हुए। परीक्षा में पूछे गए सवाल छात्रों के बौद्धिक दृष्टिकोण से मिलजुले रहे। जिससे अधिक विद्यार्थी के छात्रवृत्ति के लिए क्वालीफाई करने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय परीक्षा के लिए जीजीआईसी तथा आरजेपी इंटर कालेज परीक्षा केंद्र थे। जीजीआईसी बिजनौर की प्रधानाचार्या व परीक्षा नोडल अधिकारी डॉ विनीता के अनुसार केंद्र पर पंजीकृत 682 परीक्षार्थी में 547 परीक्षार्थी ने परीक्षा दी। 135 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
आरजेपी इंटर कालेज के उप प्रधानाचार्य गयूर आसिफ के अनुसार केंद्र पर पंजीकृत 700 परीक्षार्थी में 572 उपस्थित तथा 128 अनुपस्थित रहे हैं। इस प्रकार दोनों केंद्रों पर पंजीकृत 1382 परीक्षार्थी में 1119 उपस्थित तथा 263 अनुपस्थित रहे। वर्ष 2021 की परीक्षा में करीब 225 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। जबकि इस बार परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों की संख्या करीब पांच गुना है।
विज्ञापन

बच्चे पेपर देखकर खुश
पायल कुमारी, निशा, लवीश कुमार,यश शर्मा आदि विद्यार्थी का कहना है कि इस बार परीक्षा की तैयारी को समय मिला, सवाल मिलजुले थे। बौद्धिक दृष्टिकोण से जहां कुछ सवाल आसान थे, वहीं कुछ सवालों को सोचकर जवाब लिखने में समय लगा। शिक्षकों का पेपर को देखकर कहना है कि इस बार छात्रवृत्ति के लिए क्वालीफाई करने वाले विद्यार्थी की प्रतिशत संख्या वर्ष 2021 की अपेक्षा अधिक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें