फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ब्लॉक में प्रधान का एक, सदस्य के 850 पद रिक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लॉक में प्रधान का एक, सदस्य के 850 पद रिक्त
विज्ञापन

नजीबाबाद। ब्लॉक नजीबाबाद के एक ग्राम प्रधान पद और करीब 850 ग्राम पंचायत के रिक्त सदस्य पदों का चुनाव संपन्न होगा। शासन के निर्देश पर जिला प्रशासन ने रिक्त पदों की सूची तैयार की है।
ग्राम पंचायत चुनाव में 131 ग्राम प्रधान और 1689 ग्राम पंचायत सदस्य चुने जाने थे। ग्राम प्रधान चुनाव के बाद मात्र 49 ग्राम पंचायतों का कोरम पूरा हुआ। जिसके चलते 82 ग्राम पंचायतों में निर्वाचित ग्राम प्रधान शपथ अभी तक नहीं ले सके हैं। ब्लॉक की ग्राम पंचायत शाहजहांपुर की निर्वाचित प्रधान कुसुम देवी पत्नी मेहर सिंह की परिणाम घोषणा के एक सप्ताह के भीतर मौत हो गई। वहीं, ग्राम पंचायत सदस्य के लगभग 850 पद रिक्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला प्रशासन के निर्देश पर एडीओ पंचायत ऋषि कुमार ने नजीबाबाद ब्लॉक के रिक्त एक मात्र ग्राम प्रधान पद और ग्राम पंचायत सदस्यों के विभिन्न ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों की सूची सोमवार को तैयार कराई। अनुमान है कि जल्द ही शासन द्वारा प्रदेश की ग्राम पंचायतों में रिक्त प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य पद के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी कर चुनाव संपन्न कराया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें