फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक-मैक्स वाहन की भिड़ंत में एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रक-मैक्स वाहन की भिड़ंत में एक की मौत
विज्ञापन

नूरपुर (बिजनौर)। मुरादाबाद मार्ग पर बुधवार की रात गांव गोहावर के पास ट्रक और मैक्स वाहन की भिड़ंत हो गई, जिसमें मैक्स वाहन के चालक की मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी महिलाओं व बच्चों समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल हुए सभी लोग प्रवासी मजदूर थे और लॉकडाउन खत्म होने के बाद देहरादून की फैक्टरियों में मजदूरी करने के लिए जा रहे थे।
देहरादून के मोहल्ला शेलापुर निवासी अरशद तीन दिन पूर्व अपना मैक्स वाहन लेकर किसी काम से हरदोई गया था। बुधवार को वहां से वापस आते समय उसने हरदोई और शाहजहांपुर से देहरादून के लिए अपने वाहन में सवारी बैठा लीं। रात करीब दो बजे जब वह मुरादाबाद मार्ग पर गांव गोहावर के पास पहुंचा तो सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से छोटा हाथी की भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि छोटा हाथी के परखच्चे उड़ गए। उसे चला रहे अरशद की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पीछे बैठी महिलाओं और बच्चों समेत 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने छोटा हाथी का केबिन काटकर चालक के शव को बाहर निकाला। घायलों को सीएचसी और पीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद ट्रक का चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। मृतक अरशद अपने माता- पिता का इकलौता पुत्र था। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मृतक के पिता फकरे आलम की तहरीर पर पुलिस ने हादसे की रिपोर्ट दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छोटा हाथी में पीछे बैठे लोग प्रवासी मजदूर थे और लॉकडाउन खत्म होने के बाद परिवार सहित देहरादून की अलग अलग फैक्ट्रियों में काम करने जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हुए हैं घायल
जनपद हरदोई के थाना हरियाणा गांव भदौरा निवासी नवलकिशोर, उसकी पत्नी चांदनी, आठ और छह साल की पुत्री क्रमश: अनन्या और नव्या। ग्राम तुम्हरबा थाना मंझला जनपद हरदोई निवासी अनूप। रामपुर निवासी कुलदीप व शाहजहांपुर के मोहल्ला यूसुफ खैद निवासी नईम उसकी पत्नी हिना तीन साल की पुत्री हुमैरा के अलावा उसके परिवार की आयशा पत्नी जुल्फिकार व उसकी एक वर्ष की बेटी आयजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें