फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मां के दूध के लिए बिलखता रहा डेढ़ साल का मासूम

Wed, 30 Jul 2025 12:46 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
नजीबाबाद के गांव अलीपुरा में महिला की मौत के बाद गमजदा उसके बच्चे। स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
बिजनौर। नजीबाबाद के अलीपुरा में सायबा हत्याकांड के बाद पड़ोसियों को छह बच्चों की चिंता सता रही है। अब उनकी देखभाल कौन करेगा। सबसे ज्यादा मार्मिक तस्वीर उस वक्त सामने आई जब डेढ़ साल का मासूम अपनी मां का दूध पीने के लिए बिलखता रहा। मगर उसे दूध पिलाने वाली मां अब लाश बन चुकी थी। दरअसल अभी तक डेढ़ साल का बालक अपनी मां का ही दूध पीता था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार नजाकत की पहली पत्नी की मौत करीब 15 साल पहले हो चुकी थी, पहली पत्नी से पांच बच्चे हुए। इसके बाद बिहार की रहने वाली सायबा से नजाकत ने शादी की। सायबा ने छह बच्चों को जन्म दिया। बड़ी बेटी सानिया की उम्र 13 साल है। बाकी बच्चे इससे छोटे हैं। सबसे छोटा बालक डेढ़ साल का है।
आसपास के लोगों ने बताया कि डेढ़ साल का बालक अभी तक मां का ही दूध पीता था। रात में नजाकत ने पत्नी सायबा को मार डाला। मंगलवार की सुबह लोगों की भीड़ उसके घर में जमा थी। उधर डेढ़ साल का मासूम रोता बिलखता नजर आया। कभी अपनी बहन के पास जाता तो कभी दूसरे भाई बहनों, लोगों ने बताया कि वह मां के दूध के लिए परेशान है।
विज्ञापन

सानिया ने मचाया शोर : रात में 11 बजे तक सभी सो चुके थे। नजाकत घर आया और उसने पत्नी को चाकू मारना शुरू कर दिया। तभी बड़ी बेटी सानिया की आंख खुली तो उसने भयानक मंजर देख शोरा मचाया। इसके बाद ही पड़ोसी दौड़कर मौके पर पहुंचे।

नजीबाबाद के गांव अलीपुरा में महिला की मौत के बाद गमजदा उसके बच्चे। स्रोत ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें