चांदपुर। मोहल्ला सरायरफी में लौह व्यापारी पर हमले के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।
मोहल्ला सरायरफीनिवासी अंकित कंसल का आंबेडकर चौक के पास कंसल उद्योग के नाम से लौह कारोबार है। शुक्रवार शाम अंकित पर कुछ लोगों ने हमला कर दिया था। अंकित ने बताया कि उसकी दुकानपर गांव थुरैला निवासी सोनू कामकरता था। गलत आचरण के कारण उसे बुधवार को काम से हटा दिया था। जब उससे एडवांस में चल रहे बकाया रुपये मांगे तो वह दुकान से चला गया। शाम को कुछ लोगों को लेकर दुकान पर आया, उनके हाथों में लाठी-डंडे, धारदार हथियार थे। आरोपियोंने गाली गलौच करते हुए मारपीट शुरू कर दी, जिसमें उसे व अन्य कर्मचारियों को भी चोट आई हैं। आरोपियों ने दुकान में लगे शीशे समेत अन्य चीजें भी क्षतिग्रस्त कर दीं। कोतवाली प्रभारी पंकज तोमर ने बताया कि मामले में गांव थुरैला निवासी सोनू, छिद्दा, शेर सिंह, विनोद, धर्मपाल, चतर सिंहव अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।