स्लोगन प्रतियोगिता में अमीषा प्रथम
नजीबाबाद। एनआईआईटी में यातायात एवं सड़क सुरक्षा पर आयोजित स्लोगन प्रतियोगिता में अमीषा चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
प्रबंध निदेशक अवनीश अग्रवाल और कार्यकारी निदेशक अभिनव अग्रवाल ने शुभारंभ किया। एमडी अवनीश अग्रवाल ने सड़क परिवहन के सभी नियमों का पालन करने के निर्देश दिए। प्राचार्या डॉ. नीलावती ने छात्र-छात्राओं से बाइक और स्कूटी पर हेलमेट पहनने और वाहन को ओवर स्पीड में नहीं चलाने की अपील की। स्लोगन प्रतियोगिता में अमीषा चौधरी ने प्रथम, आशी भारती ने द्वितीय, शिवांगी मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर उप प्राचार्य नवनीत राजपूत, डॉ. पीसी राम, डॉ. रामकिशोर, जसवंत सिंह आदि मौजूद रहे।