फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: कभी छह लाख थी आबादी, अब 42 लाख है जनसंख्या

विज्ञापन
विज्ञापन
-वर्ष 1847 में 6,20,522 थी जिले की जनसंख्या
विज्ञापन

रजनीश त्यागी

बिजनौर। एक ओर जहां बिजनौर महोत्सव मनाया जा रहा है, वहीं बात बदलाव की करें तो कई बदलाव जिले ने देखें है। आज के समय में 42 लाख की आबादी वाले बिजनौर जिले में 177 साल पहले करीब 6 लाख की जनसंख्या थी। क्षेत्रफल पर नजर डालें तो वह उत्तराखंड बंटवारे के समय घट गया था।
बिजनौर जिले में होते बदलाव आंकड़ों में भी साफ नजर आ रहे हैं। जिला गजेटियर के रिकॉर्ड में 1847 में जिले की आबादी 6,20,522 थी। वर्ष 1901 आते-आते यह जनसंख्या 7,80,105 हो गई। आजादी के बाद वर्ष 1951 में हुई जनगणना के मुताबिक यह जनसंख्या केवल 9,84, 196 तक ही पहुंची।
विज्ञापन

इससे अंदाजा लगाया जा सकता है 1847 से 1951 तक जिले की जनसंख्या केवल पौने चार लाख की बढ़ी। उधर, आजादी के बाद से यदि अब के आंकड़े देखें तो जनसंख्या 42 लाख का आंकड़ा पार कर चुकी है।
विज्ञापन


क्षेत्रफल में भी आया अंतर, घट गया दायरा
बिजनौर की सीमा वर्ष 2000 से पहले तक हरिद्वार तक लगी थी। राजा जी पार्क की झिलमिल झील जो हरिद्वार में हैं, वह भी बिजनौर में होती थी। वहीं, गुरुकुल कांगड़ी की जब स्थाना हुई थी, वह भी बिजनौर जिले में ही आता था। अब यह हिस्सा उत्तराखंड में आता है।



जिले की जनसंख्या पर नजर

वर्ष जनसंख्या

1847 6,20,552

1852 6,95,521

1901 7,80,105

1941 9,10,223

1951 9,84,196

1971 14,90,185

2011 36,82,713

नोट: यह आंकड़े जिला गजेटियर से लिए गए, वर्तमान में 42 लाख से ज्यादा जनसंख्या होने का अनुमान है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें