फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: अधिशासी अभियंता के आश्वासन पर किसानों ने आंदोलन किया खत्म

विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली देहात। भारतीय किसान यूनियन (राजनीतिक) का विद्युत समस्याओं को लेकर तीन दिन से चल रहा धरना शनिवार को समाप्त हो गया। यह धरना विद्युत उपकेंद्र कोतवाली देहात पर दिया जा रहा था। अधिशासी अभियंता के आश्वासन के बाद किसानों ने अपना आंदोलन खत्म किया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता नगीना पुष्पेश कुमार गिरी शनिवार को धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने किसानों से वार्ता की और उनकी कई समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया। शेष समस्याओं को एक सप्ताह में दूर करने का आश्वासन दिया गया। किसानों ने रात की विद्युत कटौती, जर्जर तारों को बदलने और फूंके ट्रांसफार्मरों को तत्काल बदलवाने की मांग की थी। भारतीय किसान यूनियन (राजनीतिक) के ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश काकरान ने बताया कि तीन दिन से धरना चल रहा था। उन्होंने कहा कि अधिशासी अभियंता के आश्वासन के बाद धरना समाप्त किया गया। काकरान ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में समाधान नहीं हुआ तो संगठन बड़ा आंदोलन करेगा। इस माैके पर तहसील अध्यक्ष नामेद्र चौधरी, धर्मपाल सिंह, मंगू सिंह, नरेंद्र सिंह, संदीप त्यागी, राजेंद्र सिंह, अमर सिंह पाल, मोहम्मद शारिक, राजीव कुमार, मुनेश कुमार, सोनू चौधरी, राजीव त्यागी माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें