फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनौर में हिंसा का इनपुट, जिला हाई अलर्ट पर

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला हाई अलर्ट पर
विज्ञापन

बिजनौर। दिल्ली में फैली हिंसा के बाद जिले की सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली गई है। बिजनौर में खुफिया विभाग की रिपोर्ट में हिंसा फैलाने की साजिश की बात सामने आई है, जिसके चलते जिला हाई अलर्ट पर आ गया है। जुमे की नमाज पर पुलिस का पहरा रहेगा। जिले में छह कंपनी पीएसी, एक कंपनी आरएएफ भी लगाई गई है। पूरे जिले में ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। संदिग्धों पर पुलिस कड़ी नजर रख रही है। डीआईजी एसआईटी जे रविंद्र गौड़ की अगुवाई में पुलिस ने बृहस्पतिवार को बिजनौर शहर में फ्लैग मार्च निकाला। सपा नेजा जावेद राईन एवं उपद्रव के बाद से फरार चल रहे आदिल चुहिया के घर की तलाशी ली।
दिल्ली में फैली हिंसा के चलते जिले में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिले के पांच शहर बिजनौर, चांदपुर, नहटौर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर अतिसंवेदनशील हैं, जबकि जिला संवेदनशील है। जिले में फिर से माहौल खराब करने की साजिश का इनपुट मिलने के बाद पुलिस के साथ सुरक्षा एजेंसी भी सक्रिय हो गई हैं। संदिग्धों पर पुलिस नजर रख रही है। 200 से ज्यादा लोगों को नोटिस दिए गए हैं एवं 350 लोगों पर पुलिस की नजर है। जिन लोगों पर माहौल खराब करने का शक है, जिले में ऐसे लोगों को पुलिस ने रेड कार्ड थमा दिए हैं। जिले में पहले से ही दो कंपनी पीएसी है। इसके बाद भी चार कंपनी पीएसी एवं एक कंपनी आरएएफ बुलाई गई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को ड्रोन कैमरे से निगरानी की जाएगी। जुमे की नमाज पर पुलिस का पहरा रहेगा। चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। बृहस्पतिवार को डीआईजी एसआईटी जे रविंद्र गौड़ की अगुवाई में शास्त्री चौक से पुलिस ने फ्लैगमार्च शुरू किया जो सिविल लाइन, मुख्य डाकघर, मोहल्ला चाहशीरी, चांदपुर की चुंगी, जाटान चौकी, मोहल्ला काजीपाड़ा होता हुआ पुलिस लाइन जाकर समाप्त हुआ। इस दौरान मोहल्ला चाहशीरी में पुलिस ने सपा नेता जावेद राईन एवं मोहल्ला काजीपाड़ा में उपद्रव के बाद से फरार 25 हजार के इनामी आदिल चुहिया के घर की तलाशी ली। पुलिस ने दोनों का पूरा घर खंगाल डाला पर वहां से कुछ नहीं मिला। फ्लैग मार्च में एसपी संजीव त्यागी, एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र समेत तमाम अधिकारी मौजूद रहे। एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक पूरे जिले में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली गई है। निगरानी के लिए ड्रोन कैमरे लगाए गए हैं। तमाम लोग मुचलका पाबंद किए हैं। किसी ने गड़बड़ी करने की कोशिश की तो कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

आरोपियों पर लगेगा रासुका
एसपी संजीव त्यागी के मुताबिक 20 दिसंबर को जिले के उपद्रव के आरोपियों पर रासुका लगाया जाएगा। इनके खिलाफ तमाम सबूत पुलिस को मिल गए हैं। इस दौरान जिले के करीब साढ़े तीन हजार लोगों का मोबाइल नंबर सर्विलांस पर लगाए गए। सर्विलांस के जरिये पता चला है कि इन लोगों की जिले में माहौल खराब करने की साजिश है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें