फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: मारपीट में घायल हुए वृद्ध की मौत, दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव चहेली में दो दिन पूर्व घर में घुसकर हुई मारपीट में घायल हो गया था वृद्ध खचेडू
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चांदपुर। गांव चहेली में दो दिन पूर्व घर में घुसकर हुई मारपीट में घायल वृद्ध की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
गांव चहेली निवासी खचेडू खां पुत्र नव्वा खां ने शुक्रवार को पुलिस को दी तहरीर में बताया था कि वह अपने घर में बैठा हुआ था। तभी इकरामुद्दीन और उसके बड़े भाई ने आकर उसे और उसकी पत्नी के साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर डंडों और ईंट से वार कर दिया। इसमें वह गंभीर घायल हो गया था। सीएचसी स्याऊ से उसे बिजनौर अस्पताल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक राजेश कुमार बैंसला ने बताया कि खचेडू के पेट में चोट लगी थी। उसकी तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया था। रविवार को खचेड़े के भाई बाबू खां ने थाने आकर पुलिस को बताया कि घायल खचेडू (70) की शनिवार की शाम बिजनौर से मेरठ ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई है। मृतक के भाई की सूचना पर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें