फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bijnor News: गांवड़ी में मिला 22 वर्षीय युवक का शव, हत्या की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
-परिजन बोले किसी ने मेला दिखाने के बहाने ले जाकर की है हत्या
विज्ञापन

अफजलगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग 74 स्थित गांव आलमपुर गांवड़ी के समीप एक 22 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। युवक की पहचान मनु कुमार जाफराबाद थाना रेहड़ के रूप में की गई। युवक की मौत सड़क दुर्घटना में होना माना जा रहा है, जबकि परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं।
विज्ञापन

देर रात राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित आलमपुर गांवड़ी के समीप 20 वर्षीय मनु कुमार का शव पड़ा हुआ मिला था। दो मा पहले युवक राजपुर निवासी राकेश कुमार की शहद फैक्टरी में नौकरी करता था। वर्तमान में परिजनों के साथ मेहनत-मजदूरी कर रहा था। परिजनों ने हत्या किए जाने का आरोप लगाते हुए कहा कि उसे किसी ने मेला देखने के बहाने घर से बुलाया था। इसके बाद वह गांव आलमपुर गावंड़ी के समीप सड़क पर मृत पड़ा मिला। इस संबंध में थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह मेहरा ने बताया क मनु पैदल था। संभवत: किसी वाहन ने टक्कर मार घायल कर दिया, जिससे मृत्यु होना प्रतीत होता है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें