बंदर के हमले से वृद्ध की मौत
चांदपुर। गांव रूपपुर निवासी 65 वर्षीय लाखन सिंह की बुधवार को बंदर के हमले से छत गिरकर मौत हो गई। मृतक के भतीजे किसान नेता शीशपाल सिंह ने बताया कि लाखन सिंह छत पर बंदर आ जाने के कारण उन्हें भगाने के लिए छत पर गए थे। पीछे से एक बड़े बंदर ने आकर उन पर हमला कर दिया। इससे बचने के चक्कर में वे छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए बिजनौर ले जाया गया। जहां उनकी मौत हो गई।