फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफसर किसानों को सिखाएंगे उन्नत बीज उत्पादन के गुर

विज्ञापन
विज्ञापन
बिजनौर । कृषि विभाग की ओर से गोष्ठी, मेलों के माध्यम से वैज्ञानिक व अधिकार किसानों को रबी फसल में गेहूं, जौ, चना, मटर एवं मसूर की तकनीकी विधि से बुवाई तथा उन्नत बीज का चयन के बारे में विस्तार से बताएंगे। साथ ही औद्यानिक फसलों, पशुपालन, मत्स्य पालन आदि की जानकारी दी जाएंगी।
विज्ञापन

कृषि सूचना तंत्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम 2022 23 के तहत समस्त विकास खंडों में 23 से छह दिसंबर तक कृषि मेले एवं गोष्ठियां आयोजित होंगी। मेले और गोष्ठियों के सफल आयोजन के लिए 11 अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया है। उप कृषि निदेशक गिरीश चंद ने बताया कि प्रथम मेला विकास खंड हल्दौर परिसर में 23 नंवबर, द्वितीय मेला कृषि विज्ञान केंद्र नगीना में 25 नवंबर, तीसरा मेला विकास खंड परिसर अफजलगढ़ में 26 नवंबर, चतुर्थ मेला एमक्यू इंटर कालेज स्योहारा 28 नवंबर व पंचम मेला विकास खंड परिसर नहटौर में 29 नवंबर, छठा मेला का काकरान वाटिका बिजनौर में 30 नवंबर को जिला व विकास खंड मौहम्मदपुर देवमल, सातवां मेला विकास खंड परिसर धामपुर एक दिसंबर, आठवां मेला नजीबाबाद मंडी परिसर 2 दिसंबर, नौवां मेला विकास खंड किरतपुर आवासीय परिसर में 3 दिसंबर, दसवां मेला नूरपुर विकास खंड में 5 दिसंबर एवं अंतिम मेला विकास खंड परिसर जलीलपुर में 6 दिसंबर को आयोजित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें